Breaking news: ग्रामीण लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी! 2025 तक पीएम आवास योजना में मिले इतने लाखों परिवारों को नया घर, आप भी तुरंत आवेदन करें
Pradhanmantri Gramin Aawas Yojana2025 breaking news:अब हर गरीब परिवार का सपना होगा पूरा केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत,ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवार के लोगों मध्य वर्ग की परिवार के लोगों के पास रहने के लिए खुद का घर नहीं है। वह कच्चे घर में रहते हैं।
सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले परिवारों को घर बनाने के लिए 120000 रुपए की राशि सरकार द्वारा सीधा उनके खाते में भेजी जाएगी यह राशि राज्य, स्थान के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत सरकार ने हाल ही में नए अपडेट जारी किए हैं जिसमें सरकार का सपना है। 4 करोड़ 95 लाख परिवारों को रहने के लिए खुद का घर हो। केंद्र सरकार का यह लक्ष्य प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत पूरा होता हुआ नजर आ रहा है।
चलिए यह योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानते हैं।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2025 का नया लेटेस्ट अपडेट
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2025 के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार द्वारा हाल ही में लेटेस्ट अपडेट जारी किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा बताया गया की सरकार का लक्ष्य है 4 करोड़ 95 लाख पीएम आवास योजना के अंतर्गत घर बनाए जाए।
- 13 अगस्त 2025 तक सरकार ने इनमें से 4.12 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को बांट दिया गया है।
- इनमें से 3.85 करोड़ घरों को सरकार द्वारा मंजूरी मिल चुकी है।
- 2.83 करोड़ घर अब तक बनकर तैयार हो चुके हैं जिसमें अब लोग रहने लगे हैं।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए कौन-कौन कर सकता है आवेदन
- प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2025 का लाभ उन्हीं को मिलेगा जो गरीब परिवार और मध्य परिवार के अंतर्गत आते हैं।
- जिन परिवार के पास रहने के लिए खुद का घर नहीं है। वह कच्चे मकान में रहते हैं।
- कच्चे घर में रहने वाले दिव्यांग और बुजुर्ग महिलाओं को भी यह योजना का लाभ मिलेगा।
- प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपकी आमदनी कम होनी चाहिए, आपके पास किसी भी प्रकार का सरकारी योजना का लाभ घर बनाने के लिए ना लिया गया हो।
- प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की पूरी राशि आपके सीधा खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले आपको कुछ मुख्य बातें ध्यान रखनी होगी। सबसे पहले आपको बता दे कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए आप सीधा ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं।
क्योंकि पीएम आवास योजना के लिए सरकार सर्वे करवाती है पात्र लोगों की लिस्ट बनती है। अगर लिस्ट में आपका नाम है तो आपको यह योजना का लाभ अवश्य मिलेगा अगर आपका नाम किसी कारणवश नहीं है तो आप पंचायत घर जा करके अपनी पात्रता के हिसाब से अपना नाम जुड़वा सकते हैं।
- प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का आवेदन करवाने के लिए अपने प्रधान या पंचायत सचिव से आपको संपर्क करना होगा
- डॉक्यूमेंट जमा करवाना होगा।
- पंचायत स्तर पर आपके घरों की जांच होगी।
- जहां सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद आपका नाम लिस्ट में दर्ज कर लिया जाएगा।
योजना के लिए जरूरी दस्तावेज की सूची
- बैंक के पासबुक की फोटो कॉपी
- राशन कार्ड
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का स्टेटस कैसे चेक करें
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का स्टेटस आप दो तरीके से जांच सकते हैं।
ऑनलाइन माध्यम
- सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- और आपको स्टेकहोल्डर का ऑप्शन मिलेगा। जिस पर आपको क्लिक करना है।
- अब आपको PMJAY की बेनिफिशियरी विकल्प का चयन करना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जहां पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है।
- रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने के बाद सीधा सबमिट वाले बटन पर क्लिक करें।
- यदि आपका रजिस्ट्रेशन नंबर किसी कारण से नहीं मिल रहा है या खो गया है तो आप अपना नाम पता गांव ब्लॉक पंचायत घर डालकर एडवांस सर्च पर क्लिक करके देख सकते हैं।
- जैसे आपको पता लग जाएगा कि आपका डॉक्यूमेंट अप्रूव है की नहीं
ऑफलाइन माध्यम
- आपको अपना स्टेटस जानने के लिए अपने नजदीकी ग्राम पंचायत या अपने स्थानीय केंद्र से जाकर जांच करवा सकते हैं।
निष्कर्ष
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत गरीब परिवार और मध्यमवर्ग परिवार के लोगों को घर बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 120000 रुपए की राशि सीधी बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जा रही है प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के हाल ही में लेटेस्ट अपडेट में बताया गया की 2 करोड़ 93 लाख लोगों को रहने के लिए नया घर मिल गया है।
यदि आपको हमारे द्वारा दिए गए जानकारी पसंद आती है तो आप इसे अपने मित्रों के साथ शेयर करें और भी इसी तरह की जानकारी प्राप्त करने के लिए gurujicollege.in को फॉलो करना ना भूले

