सिर्फ ₹55 महीने देकर पाएं ₹3000 पेंशन! जानें PM श्रम योगी योजना का बड़ा फायदा

  
Pradhanmantri shram Yogi maandhan yojna 2025

 Pradhanmantri shram Yogi maandhan yojna : दोस्तों क्या आप भी रोज कमाने खाने वाले मेहनती इंसान हैं क्या आप भी चाहते हैं कि बुढ़ापे में किसी के आगे पैसे के लिए हाथ फैलाना ना पड़े अगर हां तो आपके लिए यह बड़ी खुशखबरी है भारत सरकार द्वारा गरीब और मेहनती लोगों के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना की शुरुआत की है।

 यह सरकारी योजना है जो पूरे देश में लागू है यह योजना का लाभ कोई भी व्यक्ति ले सकता है। यह योजना के तहत व्यक्ति के बूढ़े हो जाने पर सरकार द्वारा उसे हर महीने ₹3000 की पेंशन राशि दी जाती है।

चलिए इसके बारे में विस्तार पूर्वक लेख में जानते हैं और साथ में यह भी जानेंगे आवेदन प्रक्रिया,पात्रता और लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक।

Pradhanmantri shram Yogi maandhan Yojana क्या है 

 प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन  योजना यह सरकारी योजना है। जिसे केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहा है। यह योजना के तहत गरीब मजदूर जो दिनभर काम करके पैसा कमाते हैं। उनके बुढ़ापे अवस्था के लिए यह योजना एक सहारा है। 

यह योजना में व्यक्ति को अपनी उम्र के हिसाब से थोड़े-थोड़े पैसे जमा करना होता है। जब व्यक्ति की आयु 60 साल होने पर सरकार द्वारा उतना ही पैसा मिलकर उसे हर महीने ₹3000 की पेंशन दी जाती है। जिससे वह अपने बुढ़ापे अवस्था में किसी के आगे हाथ ना फैलाना पडे।

 प्रधानमंत्री श्रम योगी मंधन योजना का मुख्य उद्देश्य 

 प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन  योजना का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में मजदूर को वृद्धावस्था में सामाजिक आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना हैं। जिससे वह अपने बुढ़ापे समय में आसानी से जीवन यापन कर सकें।

 प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन  योजना की शुरुआत और लाभ

 प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना की शुरुआत 15 फरवरी 2019 को की गई थी। यह योजना का पहले बजट 2019 से 2020 के बीच में घोषित किया गया था। यह योजना के तहत श्रमिकों को बहुत से मुख्य लाभ प्रदान किए जाते हैं जो इस प्रकार है।
  •  60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद लाभार्थी को हर महीना ₹3000 की न्यूनतम पेंशन राशि उसके जीवन यापन के लिए प्रदान की जाती है।
  •  यदि पेंशन धारा के किसी कारण वश में मृत्यु हो जाती है तो उसकी पेंशन राशि का 50% हिस्सा उसकी पत्नी को प्रदान किया जाएगा। जो पेंशन के रूप में मिलता रहेगा।
  •  यही योजना के अंतर्गत लाभार्थी और सरकार दोनों बराबर के हिस्सेदार होते हैं यदि व्यक्ति 55 पैसे लेकर ₹200 के बीच इतनी राशि हर महीने जमा करता है तो सरकार भी बराबर की राशि प्रदान करती है।

 प्रधानमंत्री श्रम योगी मंधन योजना के लिए पात्रता 

 प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ शर्तों को पूरा करना आवश्यक है तभी आप योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  •  तो योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  •  आपकी मासिक आय 15000 या उससे कम होनी चाहिए।
  •  आप असंगठित क्षेत्र के मजदूर होने चाहिए।
  •  आप आयकर टैक्स भरने वाले नहीं होने चाहिए।
  •  आप किसी भी सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ न ले रहे हैं 


 प्रधानमंत्री श्रम योगी मंधन योजना के आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  •  आधार कार्ड
  •  बैंक की पासबुक फोटो कॉपी 
  •  मोबाइल नंबर
  •  मोबाइल नंबर जो आपके आधार कार्ड से लिंक 


प्रधानमंत्री श्रम योगी मंधन योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया

 प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित प्रक्रियाओं को पूरा करना होगा जो इसके कार्य हैं 
  •  योजना के लिए आवेदन करवाने हेतु आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होगा।
  •  अब आपको अपने साथ जरूरी दस्तावेज के लेके जाना है जो आवेदन के लिए जरूरी है। जैसे कि आधार कार्ड,बैंक अकाउंट पासबुक, मोबाइल नंबर.
  •  सभी जानकारी दर्ज करने के बाद अब आपका अंगूठा का छाप लिया जाएगा जिसे हम बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी कहते हैं यह आपकी एक पहचान होगी।
  •  जैसे ही आपके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाती है उसके बाद आपको प्रधानमंत्री श्रम योगी मंधन योजना का पेंशन कार्ड दिया जाएगा। इस पेंशन कार्ड मैं आपका पेंशन खाता नंबर और अन्य जानकारी शामिल होगी।

 निष्कर्ष

 केंद्र सरकार द्वारा गरीब मजदूर जो दिन भर काम करने के बाद अपने जीवन यापन के लिए पैसे कमाते हैं उनके लिए सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्रम योगी मंधन योजना की एक नई स्कीम चलाई है।

 जिसमें श्रमिक थोड़े पैसे जमा करता है और उतना ही पैसा सरकार देती है 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद सरकार द्वारा श्रमिकों को ₹3000 प्रति माह पेंशन के तौर पर उन्हें प्रदान करती है। यह वह अपना जीवन यापन कर सके।

 यदि आपको हमारे द्वारा लेख में दिए गए जानकारी पसंद आते हैं तो आप इसे अपने मित्रों के साथ शेयर करें और भी इसी तरह की जानकारी प्राप्त करने के लिए gurujicollege.in को फॉलो करना ना भूले।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url




} /*]]>*/